कृषि वार्ताAgrostar India
खेती में रिस्क खत्म, जानिए मल्टी क्रॉपिंग के जबरदस्त फायदें
एक ही खेत से कई फसलें! जोखिम कम, मुनाफा ज्यादा
👉खेती को ज्यादा लाभदायक और सुरक्षित बनाने के लिए आज के समय में मल्टी क्रॉपिंग, मिक्स क्रॉपिंग, रिले क्रॉपिंग, कैच क्रॉप और मल्टी लेयर फार्मिंग जैसे स्मार्ट तरीके अपनाए जा रहे हैं। ये तरीके न केवल खेत की उपज क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि मौसम, बाजार रेट और रोगों से होने वाले नुकसान का खतरा भी कम करते हैं।
👉उदाहरण के तौर पर मिक्स क्रॉपिंग में एक ही खेत में दो अलग-अलग फसलें जैसे मक्का और मूंग एक साथ बोई जाती हैं, जबकि रिले क्रॉपिंग में दूसरी फसल पहले के कटने से पहले ही बोई जाती है। मल्टी लेयर फार्मिंग में एक ही जगह पर ऊँचाई के हिसाब से अलग-अलग फसलें उगाई जाती हैं जैसे पपीता, केला, अदरक और पालक।
👉अगर आपके पास कम जमीन है, तो ये तकनीकें आपकी कमाई कई गुना बढ़ा सकती हैं। खेती में नया एक्सपेरिमेंट करने से पहले हमेशा छोटे हिस्से में ट्रायल करें।
👉स्त्रोत:-AgroStar India
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।