AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कृषि वार्ताAgroStar
निमेटोड से बचाव ट्रैप क्रॉप की मदद से! जानिए कैसे?
गेंदा फूल की खेती – कम लागत, ज़्यादा फायदा!👉गेंदा (Marigold) एक ऐसी फूल फसल है जो 60 दिनों में तैयार हो जाती है और किसानों को कम समय में अच्छा मुनाफा देती है। इसकी खेती में लागत कम होती है और देखरेख भी आसान है। यह फसल न केवल बाजार में अच्छा दाम देती है, बल्कि खेती में वैज्ञानिक रूप से भी बेहद फायदेमंद है।👉गेंदा फूल को सब्जी और फल फसलों में ट्रैप क्रॉपकी तरह इस्तेमाल किया जाता है, जिससे मुख्य फसल को कीटों से बचाया जा सकता है। इसके अलावा, गेंदा की जड़ों से निकलने वाले रसायन ज़मीन में मौजूद निमेटोडजैसे सूक्ष्म कीटों को भी नियंत्रित करते हैं।👉अनार जैसी फसलों के आसपास गेंदा लगाने से मुख्य फसल को सुरक्षा मिलती है और उत्पादन में भी सुधार होता है। अगर आप खेती में कुछ नया और लाभदायक करना चाहते हैं, तो गेंदा की खेती एक उत्तम विकल्प है।👉अधिक जानकारी के लिए वीडियो ज़रूर देखें!👉 संदर्भ : AgroStarकिसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
0
0
अन्य लेख