AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
फसल चक्र अपनाएं – उत्पादन बढ़ाएं!
कृषि वार्ताAgroStar
फसल चक्र अपनाएं – उत्पादन बढ़ाएं!
👉खेती में अधिक उत्पादन और जमीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फसल चक्र (Crop Rotation) एक बेहद कारगर तरीका है। इसका मतलब है कि हर सीजन में एक ही खेत में अलग-अलग प्रकार की फसलें उगाई जाएं। इससे मिट्टी को पोषण मिलता है, कीट-रोगों पर नियंत्रण होता है और किसान को बेहतर लाभ भी मिलता है।👉उदाहरण के तौर पर – एक सीजन में दलहनी फसल (जैसे मूंग, उड़द) और अगले में अनाज वाली फसल (जैसे गेहूं या मक्का) लेने से मिट्टी में नाइट्रोजन संतुलित रहता है। इससे रासायनिक खाद पर खर्च कम होता है और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनी रहती है।👉फसल चक्र अपनाने से:✅खेत की मिट्टी थकती नहीं ✅खरपतवार और कीटों का दबाव घटता है ✅फसल की विविधता से बाजार में ज्यादा कमाई होती हैआज के समय में जलवायु बदलाव और लागत बढ़ने के चलते फसल चक्र अपनाना और भी जरूरी हो गया है। यह टिकाऊ खेती की दिशा में एक मजबूत कदम है।✅ तो इस बार खेती की योजना फसल चक्र के साथ बनाएं – और हर सीजन में बेहतर मुनाफा पाएं!👉संदर्भ : AgroStarकिसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
0
0
अन्य लेख