AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मिट्टी की जांच क्यों जरूरी?
कृषि वार्ताAgroStar
मिट्टी की जांच क्यों जरूरी?
मिट्टी की जांच क्यों जरूरी है?👉खेत की मिट्टी फसल का आधार होती है। अगर मिट्टी में संतुलित मात्रा में पोषक तत्व न हों, तो चाहे बीज अच्छे हों या सिंचाई सही हो – फसल का उत्पादन प्रभावित होता है। इसलिए मिट्टी की जांचकराना हर किसान के लिए बेहद जरूरी है।👉मिट्टी जांच से पता चलता है कि उसमें कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद हैं और कौन से कम हैं। इससे किसान सही खाद और उर्वरक का चयन कर सकता है। बिना जांच के खाद डालने से या तो जरूरत से ज्यादा खर्च होता है या फिर फसल को नुकसान पहुंचता है।👉मिट्टी जांच से होने वाले फायदे:✅ सही उर्वरक और खाद का चुनाव ✅ लागत में कमी और उत्पादन में बढ़ोतरी ✅ फसल की गुणवत्ता में सुधार ✅ जमीन की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है👉मिट्टी की जांच के लिए किसान कृषि विज्ञान केंद्र, ब्लॉक लेवल लैब या सरकारी सॉयल हेल्थ कार्ड योजना के तहत सैंपल दे सकते हैं। मिट्टी की जांच हर 2-3 साल में एक बार जरूर करानी चाहिए, ताकि फसल की जरूरत के अनुसार पोषण दिया जा सके और जमीन की सेहत बनी रहे।मिट्टी जांच वैज्ञानिक कृषि की नींव है। यह न केवल उत्पादन बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि लागत घटाने, पर्यावरण संरक्षण और दीर्घकालीन मिट्टी की सेहत बनाए रखने में भी सहायक होती है। 👉संदर्भ : AgroStarकिसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
0
0
अन्य लेख