AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मिट्टी के मित्र: गोबर, कंपोस्ट और वर्मी खाद का सही उपयोग
कृषि वार्ताAgroStar
मिट्टी के मित्र: गोबर, कंपोस्ट और वर्मी खाद का सही उपयोग
मिट्टी के मित्र: गोबर, कंपोस्ट और वर्मी खाद का सही उपयोग👉खेती की सफलता में मिट्टी की उर्वरता सबसे अहम भूमिका निभाती है। रासायनिक खादों के अधिक उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ऐसे में गोबर, कंपोस्ट और वर्मी खाद जैसे जैविक खाद मिट्टी के लिए प्राकृतिक वरदान हैं।👉गोबर खादपारंपरिक खाद है जो पशुओं के अपशिष्ट से बनती है। यह मिट्टी में नमी बनाए रखती है और जड़ों को आवश्यक पोषण देती है। लेकिन इसे अच्छी तरह सड़ाकर ही खेत में डालना चाहिए, नहीं तो इसमें मौजूद गैसें पौधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।👉कंपोस्ट खादघर और खेत के जैविक अपशिष्ट (पत्ते, सब्ज़ियों के छिलके, कचरा आदि) से बनाई जाती है। यह मिट्टी में कार्बन बढ़ाती है और सूक्ष्म जीवों की संख्या में इजाफा करती है।👉वर्मी कम्पोस्टकेंचुओं की मदद से तैयार की जाती है और यह सबसे असरदार जैविक खादों में से एक है। यह पौधों की वृद्धि को तेजी से बढ़ाती है और फसलों की गुणवत्ता सुधारती है।👉इन तीनों खादों का संयमित और सही समय पर उपयोग करने से मिट्टी की सेहत सुधरती है और फसलें अधिक पोषक व टिकाऊ बनती हैं।👉 संदर्भ : AgroStarकिसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
0
0
अन्य लेख