AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
हरित खाद की ताकत: ज़मीन को प्राकृतिक बल!
कृषि वार्ताAgroStar
हरित खाद की ताकत: ज़मीन को प्राकृतिक बल!
👉 राजस्थान की शुष्क और कम वर्षा वाली भूमि में खेती की चुनौतियाँ ज़्यादा हैं। ऐसे में मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना बेहद ज़रूरी है। हरित खाद यानी ढैंचा, मूँग, लोबिया, सन जैसी फसलें मिट्टी के लिए वरदान साबित हो रही हैं।👉 हरित खाद को खेत में बोकर कुछ हफ्तों बाद मिट्टी में मिला दिया जाता है। ये फसलें वातावरण से नाइट्रोजन खींचकर मिट्टी को उपजाऊ बनाती हैं। इससे मिट्टी की नमी भी बनी रहती है और सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या बढ़ती है, जो फसल के लिए फायदेमंद होते हैं।👉 राजस्थान के पूर्वी जिलों (कोटा, भरतपुर, सीकर) में तो हरित खाद का उपयोग बढ़ भी रहा है। खेत की तैयारी में इसका उपयोग करने से अगली फसल को अच्छा पोषण मिलता है और खर्च भी घटता है।👉 तो किसान भाइयों, रासायनिक खादों से हटकर अब अपनाइए हरित खाद – यह एक सस्ता, टिकाऊ और प्राकृतिक तरीका है आपकी ज़मीन को ज़िंदा रखने का।👉 संदर्भ : AgroStarकिसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
0
0
अन्य लेख